बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

Mumbai: Akshay and Disha Groove to 'Ooncha Lamba Kad' – Song Released

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद’ (Ooncha Lamba Kad) रिलीज कर दिया गया है। यह गाना वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘वेलकमके लोकप्रिय ट्रैक का रीक्रिएटेड संस्करण है, जिसे नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। फिल्म का टीजर और पहले रिलीज हुए दो गाने पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा बटोर चुके हैं, वहीं अब तीसरे गाने ने भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

नए संस्करण में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी (Akshay Kumar and Disha Patani) की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने को विक्रम मॉन्ट्रोज ने संगीतबद्ध किया (composed by Vikram Montrose) है, जबकि इसे आनंद राज और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल मेघा बाली (Megha Bali) ने लिखे हैं। रंगीन विजुअल्स और मस्तीभरे अंदाज के साथ यह गाना फिल्म की कॉमिक और मनोरंजक दुनिया की झलक पेश करता है।

गाने का एक खास पल तब आता है जब अक्षय कुमार आखिर में “वी मिस यू” कहते हुए कैटरीना कैफ को याद करते नजर आते हैं, जो मूल गाने में उनके साथ दिखाई दी थीं। इस भावनात्मक संदर्भ ने पुराने ‘वेलकम’ के प्रशंसकों को भी खासा आकर्षित किया है। अहमद खान के निर्देशन (Directed by Ahmed Khan) में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।