बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एटीएफ 27% सस्ता


New Delhi: ATF for International Flights 27% Cheaper

घरेलू दरों में कोई बदलाव नहीं, नई दरें सोमवार रात से लागू
नई दिल्ली : (New Delhi)
तेल विपणन कंपनियों (Oil marketing companies) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (international flights) संचालित करने वाली विमानन कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में करीब 27 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं।

कटौती के बाद विदेशी एयरलाइनों (foreign airlines) के लिए एटीएफ की कीमत 400 डॉलर प्रति किलोलीटर से अधिक घटकर लगभग 1,100 डॉलर प्रति किलोलीटर रह गई है। इससे पहले मई में इसकी कीमत बढ़ाकर 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर कर दी गई थी।

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यह फैसला लिया गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) क्षेत्र में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का असर अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार पर लगातार देखा जा रहा है।

घरेलू उड़ानों के लिए 1.04 लाख रुपये प्रति किलोलीटर
वहीं घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ का मूल्य 1,04,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर पर स्थिर बना हुआ है।

सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू विमानन क्षेत्र पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए कीमतों को स्थिर रखा है। इससे घरेलू एटीएफ की बिक्री पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को कुछ वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है।