मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : जय पार्वती फोर्ज लिमिटेड ने आईपीओ के लिए दाखिल किया डीआरएचपी

New Delhi: Jai Parvati Forge Limited Files DRHP for IPO

नई दिल्ली : (New Delhi) मोहाली स्थित इंजीनियरिंग और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माता कंपनी जय पार्वती फोर्ज लिमिटेड (Jai Parvati Forge Limited) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) (Draft Red Herring Prospectus) दाखिल किया है।

पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास जमा मसौदा दस्तावेज के अनुसार मोहाली स्थित जय पार्वती फोर्ज लिमिटेड के 2 रुपये फेस वैल्यू वाले इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सुमन चौहान की ओर से 90.00 लाख इक्विटी शेयरों तक का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है।

जय पार्वती फोर्ज लिमिटेड के मुताबिक यह एक बुक बिल्ट इश्यू होगा, जो मुख्य बोर्ड (बीएसई और एनएसई) पर सूचीबद्ध होगा। कंपनी, बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ सलाह-मशविरा करके रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) (Registrar of Companies) के समक्ष अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल करने से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि 2004 में बनी यह कंपनी फोर्ज्ड और मशीन्ड कंपोनेंट्स की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर के तौर पर स्थापित हो चुकी है। पिछले 22 साल से ज़्यादा के ऑपरेशनल इतिहास के साथ ही यह बुल गियर्स, ट्रांसमिशन गियर्स और शाफ्ट्स और प्रिसिजन मशीन्ड पार्ट्स (supplies bull gears, transmission gears, shafts, and precision machined parts) की सप्लाई करती है।