बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अजय देवगन (actor Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक (Director Abhishek Pathak) ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की पुष्टि कर दी है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है और केवल कुछ पैचवर्क बाकी है। सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर (Vijay Salgaonkar) के लोकप्रिय किरदार में नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार ‘दृश्यम 3’ में अभिनेता जयदीप अहलावत (actor Jaideep Ahlawat) भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं तब्बू और श्रिया सरन (Tabu and Shriya Saran) अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और शूटिंग पूरी होने के साथ इसकी रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं।

निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक (Producers Kumar Mangat Pathak and Director Abhishek Pathak) ने स्पष्ट किया है कि हिंदी संस्करण की कहानी मलयालम फिल्म से अलग होगी। उनके मुताबिक, जहां मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ पारिवारिक ड्रामा पर अधिक केंद्रित है, वहीं हिंदी संस्करण को पारिवारिक थ्रिलर के रूप में तैयार किया गया है। मेकर्स का दावा है कि हिंदी दर्शकों के लिए एक नया और अलग ट्रैक विकसित किया गया है, जो फिल्म को और अधिक रोमांचक बनाएगा।