बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : एडवांस बुकिंग में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘पेड्डी’

Mumbai: 'Peddi' Fails to Live Up to Expectations in Advance Bookings

मुंबई : (Mumbai) राम चरण (Ram Charan) अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ की रिलीज में अब महज एक दिन शेष रह गया है। बुची बाबू सना के निर्देशन (Directed by Buchi Babu Sana) में बनी यह फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसके पेड प्रीमियर शो 3 जून की रात आयोजित किए जाएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन शुरुआती आंकड़े उम्मीद के मुकाबले थोड़े धीमे नजर आ रहे हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पेड्डी’ ने भारत में पहले दिन के लिए करीब 5.39 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म की एडवांस बिक्री 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान उत्तरी अमेरिका सहित विदेशी बाजारों का रहा है। हालांकि, यह प्रदर्शन राम चरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) से पीछे है, जिसने रिलीज से पहले लगभग 26 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल की थी।

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि तेलंगाना में टिकट दरों को लेकर सरकारी मंजूरी में देरी का असर शुरुआती बुकिंग पर पड़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में टिकट कीमतों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुकिंग में तेजी आ सकती है।

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा (Janhvi Kapoor, Boman Irani, and Divyenndu Sharma) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज से पहले और शुरुआती दिनों में फिल्म की बुकिंग रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।