बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बंदर’ को लेकर उठ रहे सवालों पर बोले निर्देशक

Mumbai: Director Addresses Questions Surrounding 'Bandaar'

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक अनुराग कश्यप (Director Anurag Kashyap) की आगामी फिल्म ‘बंदर’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) एक लोकप्रिय टीवी अभिनेता की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है जब उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं, जिनमें इसे ‘मी टू’ आंदोलन से जोड़कर भी देखा गया। अब इस पर खुद अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने स्पष्ट किया कि ‘बंदर’ का ‘मी टू’ आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘मी टू’ सत्ता के दुरुपयोग और प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए यौन शोषण से जुड़ा आंदोलन है, जबकि उनकी फिल्म का विषय इससे अलग है।

कश्यप के मुताबिक, फिल्म किसी सत्ता संघर्ष या यौन शोषण की कहानी नहीं कहती, इसलिए इसे ‘मी टू’ के नजरिए से देखना सही नहीं होगा। वहीं, फिल्म के निर्माता निखिल द्विवेदी ने भी उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें फिल्म को महिला विरोधी बताया जा रहा था।

गौरतलब है कि, ‘मी टू’ (Me Too) आंदोलन ने 2017 में वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान बनाई थी, जब विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव सार्वजनिक किए थे।

दूसरी ओर ‘बंदर’ एक अलग सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद और राज बी. शेट्टी (Sanya Malhotra, Sapna Pabbi, Saba Azad, and Raj B. Shetty) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।