बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : आरबीआई के जून एमपीसी फैसले का शुक्रवार सुबह 10 बजे ऐलान करेंगे संजय मल्होत्रा

New Delhi: Sanjay Malhotra to Announce RBI's June MPC Decisions at 10 AM on Friday

नई दिल्ली : (New Delhi) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) (MPC) की द्विमासिक समीक्षा बैठक के फैसले का ऐलान शुक्रवार सुबह 10 बजे गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे। हालांकि, आरबीआई की नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में इस बार भी बदलाव की संभावना कम है।

आरबीआई ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि रिजर्व बैंक अपनी तीन दिवसीय मौद्रिक नीति की समीक्ष बैठक के नतीजों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एमपीसी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच गिरती मुद्रा, ईंधन संकट, ब्याज दरों, महंगाई के दृष्टिकोण और आर्थिक विकास की संभावनाओं की समीक्षा 3 जून से कर रही है।

रिजर्व बैंक के मुताबिक एमपीसी की जून महीने की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक 3 जून से 5 जून तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर इसके नीतिगत निर्णय की जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे देंगे, जिसके बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। केंद्रीय बैंक (central bank) के मुताबिक मौद्रिक नीति वक्तव्य और मौद्रिक नीति के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीम के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके https://youtube.com/live/9u3MtqbdZ44?feature=share आप जुड़ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने अप्रैल महीने की एमपीसी की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से तटस्थ रुख अपनाते हुए रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा था।