बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन ने शेयर किया दिल का हाल

Mumbai: Hrithik Roshan opens up on Instagram

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Bollywood actor Hrithik Roshan) की एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है। पेरिस से शेयर की गई एक सेल्फी के साथ अभिनेता ने अपने अभिनय करियर और पसंदीदा किरदारों को लेकर दिल की बात कही है। तस्वीर में ऋतिक के पीछे मशहूर एफिल टावर (iconic Eiffel Tower) नजर आ रहा है, जबकि उनके भावुक संदेश ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है। अभिनेता की इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों में देखने की इच्छा जता रहे हैं।

ऋतिक ने अपनी पोस्ट में बताया कि हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्हें फिल्म ‘लक बाय चांस’ (Luck by Chance) में निभाया गया अपना किरदार ‘ज़फ्फर’ याद आ गया। अभिनेता ने लिखा, “मुझे खुद हैरानी हुई कि मुझे कौन-सा रोल करना है। ‘लक बाय चांस’ का ज़फ्फर याद है? मैं वैसा किरदार तुरंत करना चाहूंगा। लेकिन निर्देशक मुझे सिर्फ अच्छे आदमी के रोल में ही देखना चाहते हैं। अफसोस की बात है।”

ऋतिक की यह टिप्पणी उनके अभिनय की नई संभावनाओं की ओर इशारा करती है। अपने करियर में रोमांटिक, एक्शन और प्रेरणादायक भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत चुके अभिनेता अब अधिक जटिल और ग्रे शेड वाले किरदार निभाने की इच्छा रखते हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे ऋतिक को पारंपरिक छवि से अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में देखने के लिए उत्साहित हैं।