बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बेबी डू डाई डू’ में दिखेगा हुमा कुरैशी का एक्शन अवतार


Mumbai: Huma Qureshi to showcase her action avatar in 'Baby Do Die Do'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री हुमा कुरैशी (actress Huma Qureshi) की आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ (‘Baby Do Die Do’) की पहली झलक जारी कर दी गई है। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि इसका निर्माण सलीम सिब्लिंग्स के (Salim Siblings) बैनर तले किया गया है। जारी वीडियो में हुमा को ‘बेबी करमारकर’ नामक किरदार में दिखाया गया है, जो एक रहस्यमयी कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में नजर आती हैं। फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म का परिचय एक एनिमेटेड वीडियो (animated video) के जरिए कराया गया है, जिसमें मुंबई में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं की कहानी दिखाई गई है। वीडियो में पुलिस और मीडिया एक रहस्यमयी हत्यारे की तलाश में जुटे दिखाई देते हैं, जबकि दूसरी ओर लाल छतरी लिए एक महिला शहर की सड़कों पर घूमती नजर आती है। कहानी में रोमांच तब बढ़ता है जब पता चलता है कि उसके छाते में एक बंदूक छिपी हुई है, जिसका इस्तेमाल वह दिनदहाड़े हत्याएं करने के लिए करती है।

हुमा कुरैशी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “आ गई अपनी फीमेल हिटवुमन।” (“Here comes your female hitwoman”) इससे पहले भी वह फिल्म के पोस्टर शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा चुकी हैं। निर्माताओं के अनुसार फिल्म का आधिकारिक टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसमें कहानी और किरदारों की अधिक झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवदे और हिमांशु मलिक (Sikandar Kher, Chunky Panday, Seema Pahwa, Vidya Malvade, and Himanshu Malik) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रोमांच और रहस्य से भरपूर यह फिल्म 3 जुलाई 2026 (July 3, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।