बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

Mumbai: Ram Charan's 'Peddi' Crosses ₹150 Crore Mark in Four Days

मुंबई : (Mumbai) सुपरस्टार राम चरण (Superstar Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस (domestic box office) पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। महज चार दिनों में इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की चर्चा तेज हो गई है। बुची बाबू सना के निर्देशन (Directed by Buchi Babu Sana) में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पेड्डी’ (Peddi) ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 31.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी ‘पेड्डी’ का जलवा बरकरार है। फिल्म ने दुनिया भर में चार दिनों के भीतर 233.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है, जिसमें 46 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है। खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी (Divyendu Sharma, Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu, and Boman Irani) भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।