बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘बंदर’ को छोड़ा पीछे

Mumbai: Varun Dhawan's film leaves 'Bandar' behind at the box office

मुंबई : (Mumbai) वरुण धवन (Varun Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा साथ मिलता दिखाई दे रहा है। डेविड धवन के निर्देशन (Directed by David Dhawan) में बनी इस फिल्म को रिलीज के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आया। वीकेंड के दौरान फिल्म ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और तीसरे दिन सबसे ज्यादा कारोबार दर्ज किया। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (Varun Dhawan, Mrunal Thakur and Pooja Hegde) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ट्रेड आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन भी इसने 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि तीसरे दिन कमाई बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है। इस प्रदर्शन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस सूची में ‘पति पत्नी और वो दो’ 58.18 करोड़ रुपये के साथ पहले और ‘चांद मेरा दिल’ 30.27 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है।

फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई अन्य रोमांटिक फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनमें ‘दो दीवाने शहर में’ (Do Deewane Shehar Mein), ‘एक दिन’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने तीसरे दिन महज 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया के चलते फिल्म की कमाई उम्मीदों से काफी कम रही है।