बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Gandhinagar : गुजरात से राज्यसभा के लिए भाजपा के चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Gandhinagar: Four BJP candidates file nominations for Rajya Sabha from Gujarat

गांधीनगर : (Gandhinagar) गुजरात से राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव (biennial Rajya Sabha election) प्रक्रिया के तहत गुजरात की चार रिक्त सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के चार उम्मीदवारों राजू शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा और जितेंद्र कणजारिया (Raju Shukla, Mansinh Parmar, Mukesh Rathwa, and Jitendra Kanjariya) ने सोमवार को गुजरात विधानसभा स्थित रिटार्निंग आफिस में विजय मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गुजरात की 11 राज्यसभा सीटों में से रिक्त हुई 4 सीटों के लिए 18 जून को मतदान (scheduled for June 18) होना है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भाजपा द्वारा घोषित सभी चार उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। विधानसभा में भाजपा के मजबूत संख्याबल को देखते हुए चारों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, विधानसभा उपाध्यक्ष पूर्णेश मोदी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो चारों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। इसके साथ ही गुजरात के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनेगी जब राज्यसभा में कांग्रेस का एक भी सदस्य नहीं होगा।