बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Johannesburg : दक्षिण अफ्रीका के क्लीवलैंड में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या, नौ अन्य लोग घायल

Johannesburg: 12 people shot dead, nine others injured in Cleveland, South Africa

जोहान्सबर्ग : (Johannesburg) दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग (Johannesburg, South Africa) के पास क्लीवलैंड में अज्ञात लोगों ने कम से कम 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस का कहना है कि यह वारदात मंगलवार देर रात क्लीवलैंड की एक अनधिकृत बस्ती में हुई। इस हमले में नौ अन्य लोग घायल हो गए। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका न्यूज चैनल टाइम्स लाइव की रिपोर्ट के अनुसार क्लीवलैंड में एक पेट्रोल स्टेशन (petrol station in Cleveland) के पास सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम गाड़ी से 10 से अधिक बंदूकधारी उतरे। बंदूकधारियों ने बस्ती में घुसते ही कई स्थानों पर निवासियों पर गोलियां चलाईं और फिर उसी गाड़ी में बैठकर भाग गए।

स्थानीय पुलिस विभाग (local police department) ने बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:10 बजे (GMT) पर गोलीबारी की वारदात की शिकायत पर कार्रवाई की। घायलों के इलाज के लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने बताया कि आठ पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घायल कम से कम नौ अन्य लोगों को अलग-अलग चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया।