बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : वेदांग रैना ने की इम्तियाज अली की जमकर तारीफ

Mumbai: Vedang Raina heaps praise on Imtiaz Ali

मुंबई : (Mumbai) युवा अभिनेता वेदांग रैना (Young actor Vedang Raina) इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली (director Imtiaz Ali) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में वेदांग अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपने करियर, सफलता के दबाव और फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चिंता सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि लगातार अच्छे अवसर मिलते रहना है।

बातचीत में वेदांग ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि इम्तियाज अली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और उनके लिए उन्हें चुना जा रहा है, तो उन्होंने बिना पूरी स्क्रिप्ट पढ़े ही फिल्म के लिए हामी भर दी। अभिनेता ने कहा कि इम्तियाज अली के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह निजी जीवन में बेहद शर्मीले हैं और पार्टियों की बजाय घर पर रहकर फिल्में देखना, किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद करते हैं।

वेदांग ने अपने बारे में फैलने वाली अफवाहों पर भी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग फिल्मी परिवारों से जोड़ दिया जाता है, जिसे पढ़कर उन्हें हंसी आती है।

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वेदांग के साथ शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह (Sharvari Wagh, Diljit Dosanjh, and Naseeruddin Shah) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान (composed by A.R. Rahman) ने तैयार किया है।