बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dubai : दुबई सड़क हादसे में मारे गए छह भारतीय प्रवासी और एक श्रीलंका का रहने वाला युवा

Dubai: Six Indian expatriates and one Sri Lankan youth killed in Dubai road accident

दुबई : (Dubai) एमिरेट्स रोड (Emirates Road) पर रविवार को हुए सड़क हादसे में मारे गए सभी सात कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है। नियोक्ता कंपनी ने पुष्टि की है कि मृतकों में छह भारतीय प्रवासी और एक श्रीलंका का रहने वाला युवा है। इनमें तीन युवक उत्तर प्रदेश और तीन तेलंगाना के हैं। नियोक्ता कंपनी का मुख्यालय शारजाह में है।

गल्फ न्यूज के अनुसार, नियोक्ता कंपनी बताया कि जान गंवाने वाले भारतीय प्रवासी कर्मचारियों में मार्कंडेय चौहान (39), अब्दुल रशीद (38) और मोहम्मद साकिब (31) उत्तर प्रदेश के हैं। सलीम सैयद (51), अब्दुल रफीक (37) और तिरुपति गोल्लापल्ली (23) तेलंगाना से हैं। सातवें मृतक सैमुअल रेंगासामी (34) श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के रहने वाले थे।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सात में से पांच कर्मचारी 30 से 40 साल की उम्र के बीच के थे। उनमें सबसे कम उम्र के तिरुपति गोल्लापल्ली पिछले ही महीने 23 साल के हुए थे। सबसे उम्रदराज सलीम सैयद का जन्म भी दस्तावेजों के अनुसार मई में हुआ था। मोहम्मद साकिब (Mohammed Saqib) अपने 32वें जन्मदिन से बस कुछ ही सप्ताह दूर थे। तिरुपति और मोहम्मद को छोड़कर बाकी सभी शादीशुदा थे और उनके परिवार घर पर थे।

प्रवक्ता ने बताया कि यह सभी युवा एक निर्माण स्थल पर हेल्पर से लेकर कुशल विशेषज्ञ तक की भूमिकाओं में काम करते थे और रविवार को शारजाह में अपने आवास पर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जिस मिनीबस में वे यात्रा कर रहे थे, वह दुबई-शारजाह सीमा के पास एमिरेट्स रोड के बीचों-बीच खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि सभी मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और दुबई पुलिस भी उनके संपर्क में है। हादसे में घायल नौ लोगों में से चार का बुधवार रात तक दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। उनमें से तीन इंटेंसिव केयर में हैं। दो की हालत गंभीर है। तीसरा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। चौथे घायल कर्मचारी की हालत स्थिर है और उसका इलाज जनरल वार्ड में हो रहा है। बाकी पांच घायल कर्मचारियों को पहले ही छुट्टी दे दी गई थी।

प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी ने राहत फंड घोषित किया है। जान गंवाने वाले हर परिवार को 1,00,000 दिरहम मिलेंगे। घायल बचे नौ लोगों के लिए उनकी मेडिकल और ठीक होने की जरूरतों के आधार पर 1,80,000 दिरहम अलग रखे गए हैं। परिवार के सदस्यों की यात्रा और रहने की व्यवस्था के लिए 70,000 दिरहम और प्रभावित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए 50,000 दिरहम तय किए गए हैं।