बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : इम्तियाज अली ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक इम्तियाज अली (Director Imtiaz Ali) की चर्चित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ (Main Wapsi Aaunga) इन दिनों दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में इम्तियाज ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलकर बात करते हुए बताया कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़ी वास्तविक घटनाओं और मार्मिक किस्सों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस विषय पर फिल्म बनाने की उनकी कोई योजना नहीं थी, लेकिन ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Chamkila) पर काम करते समय उन्हें विभाजन से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव सुनने को मिले, जिन्होंने उन्हें गहराई से प्रभावित किया और इसी से इस फिल्म का जन्म हुआ।

इम्तियाज ने फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को मुख्य भूमिका देने के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभिनेता शाहरुख खान (actor Shah Rukh Khan) ने एक बार दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्हें देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया था। इस बात ने उनके विश्वास को और मजबूत किया कि दिलजीत इस किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद यह इम्तियाज और दिलजीत की दूसरी फिल्म है। निर्देशक ने संकेत दिया कि दिलजीत अब उन कलाकारों में शामिल हो चुके हैं, जिनके साथ वह बार-बार काम करना पसंद करते हैं।

हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन इसकी संवेदनशील कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और इतिहास को ईमानदारी से पर्दे पर उतारने के प्रयास की खूब सराहना हो रही है। दर्शकों और समीक्षकों का मानना है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि विभाजन के दर्द, बिछड़ने और उम्मीद की एक मार्मिक दास्तान है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है।