बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘कॉकटेल-2’ को लेकर फैली अफवाहों पर कृति और रश्मिका ने लगाया विराम

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘कॉकटेल-2’ (‘Cocktail 2’) को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही लेस्बियन कहानी और गैर-पारंपरिक रिश्तों वाली अफवाहों पर आखिरकार कृति सैनन और रश्मिका मंदाना (Kriti Sanon and Rashmika Mandanna) ने विराम लगा दिया है। फिल्म के प्रचार के दौरान कृति ने साफ कहा कि फिल्म में ऐसा कोई ट्रैक नहीं है। उन्होंने कहा, “इसमें कोई लेस्बियन कहानी नहीं है। यहां तीन सीधे किरदार हैं। यह एक भावनात्मक कहानी है, जिसमें रिश्तों और भावनाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है।” वहीं रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके और कृति के बीच शानदार केमिस्ट्री जरूर देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म के निर्देशक होमी अडजानिया (Film director Homi Adajania) ने भी इन चर्चाओं को खारिज करते हुए बताया कि ऐसी अफवाहें सेट पर हुए एक मजाक से शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा कि एक बातचीत के दौरान मजाक में कल्पना की गई थी कि अगर कहानी कृति और रश्मिका के इर्द-गिर्द हो और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) तीसरे व्यक्ति की भूमिका में हों तो कैसा रहेगा। इसी बात को गलत तरीके से प्रचारित कर दिया गया। निर्देशक के अनुसार फिल्म की कहानी पूरी तरह भावनात्मक रिश्तों और मानवीय जुड़ाव पर आधारित है।

निर्माता दिनेश विजयन (Producer Dinesh Vijan) ने भी स्पष्ट किया कि ‘कॉकटेल-2’ में केवल दो प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं, एक पुरानी और एक नई। उन्होंने कहा कि फिल्म में किसी तरह का विवादित या गैर-पारंपरिक रिलेशनशिप ट्रैक नहीं है। शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 जून को (release in theaters on June 19) सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है।