बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mirzapur : शादी वाले घर में करंट का कहर, युवक की मौत

Mirzapur: Young man dies after electrocution at wedding venue

मीरजापुर : (Mirzapur) उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में शादी समारोह (wedding celebrations in Mirzapur, Uttar Pradesh) की खुशियों के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने मातम फैला दिया। बिजली की सजावट का काम कर रहे 18 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां शादी वाले घर की खुशियां फीकी पड़ गईं, वहीं मृतक के गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव (Majhigwan village in the Chilh police station area) निवासी अभिषेक प्रसाद (18) पुत्र प्रदीप प्रसाद, चील्ह गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में बिजली की सजावट और कनेक्शन लगाने का कार्य करने गया था। इसी दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट (high-voltage current) की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस कर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। जवान बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मझिगवां गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। सूचना मिलते ही चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह (Station House Officer Baidyanath Singh) ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अंकित कुमार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। एक पल पहले जहां शादी की तैयारियों में रोशनी सजाई जा रही थी, वहीं अगले ही पल एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।