बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र के फोर्ट इलाके के एस्प्लेनेड न्यायालय में बम की धमकी से हडक़ंप

Mumbai: A bomb threat at the Esplanade Court in Maharashtra's Fort area has caused panic among security agencies

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके स्थित एस्प्लेनेड न्यायालय (Esplanade Court in the Fort area of ​​Maharashtra) में गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। लेकिन तलाशी के बाद कहीं कुछ भी न मिलने से सुरक्षा बलाें सहित लाेगाें ने राहत की सांस ली। इस घटना में झूठी धमकी भेजने वाले की गहन तलाश की जा रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह फोर्ट इलाके में स्थित एस्प्लेनेड न्यायालय में एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए दावा किया कि अदालत परिसर में विस्फोटक लगाया गया है, जो जल्द ही फट जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (Bomb Detection and Disposal Squad) (BDDS) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने अदालत परिसर के हर हिस्से की गहन जांच की, लेकिन तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।