बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : बैंक धोखाधड़ी मामलों में कोलकाता की 8 जगहों पर सीबीआई की एकसाथ छापेमारी


New Delhi: CBI conducts simultaneous raids at 8 locations in Kolkata regarding bank fraud cases

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of Investigation) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) (Punjab National Bank) से जुड़े तीन अलग-अलग बैंक धोखाधड़ी मामलों में बुधवार (17 जून) को कोलकाता के 8 विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मैसर्स तांतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, मैसर्स ब्रह्म अलॉयज लिमिटेड और मैसर्स अमृत फीड्स लिमिटेड (M/s Tantia Construction Limited, M/s Brahma Alloys Limited, and M/s Amrit Feeds Limited) के खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में की गई है। इन तीनों मामलों के जरिए पंजाब नेशनल बैंक को कुल 191 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है।

सीबीआई के अनुसार, पहले मामले में एजेंसी ने मैसर्स तांतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (M/s Tantia Construction Limited) के निदेशकों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली। यह मामला बैंक से प्राप्त कैश क्रेडिट और टर्म लोन सुविधाओं में पंजाब नेशनल बैंक के साथ 73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोपितों ने बैंक से प्राप्त फंड को अपनी सहायक और सहयोगी कंपनियों की दीर्घकालिक पूंजी आवश्यकताओं के वित्त पोषण और गैर-मानक खातों के माध्यम से एक बड़ी राशि ट्रांसफर कर डायवर्ट किया था।

दूसरे मामले में मैसर्स ब्रह्म अलॉयज लिमिटेड (M/s Brahma Alloys Limited) के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की गई। यह मामला बैंक से ली गई कैश क्रेडिट सुविधा में पीएनबी को 58 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। आरोपितों ने अपनी समूह कंपनी के इक्विटी शेयरों में निवेश करके, अन्य बैंकों में चालू खाते बनाए रखकर और खातों की किताबों में हेरफेर करके धन की हेराफेरी की थी।

तीसरा मामला मैसर्स अमृत फीड्स लिमिटेड (M/s Amrit Feeds Limited) का है, जहां कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई। इस कंपनी पर कैश क्रेडिट और टर्म लोन सुविधाओं के मामले में पीएनबी के साथ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उनपर व्यापार चलाने के लिए मिले बैंक फंड का आपराधिक गबन, इस सार्वजनिक धन को बेईमानी से अपने निजी इस्तेमाल में लाने और कंपनी फंड को अपनी सहयोगी व सिस्टर कंसर्न कंपनियों के लाभ के लिए डायवर्ट करने का आरोप है। इसके अलावा कंपनी ने ऋणदाताओं (बैंक) की सहमति के बिना अपनी मूर्त संपत्तियों (टेंजिबल एसेट्स) को भी बेच दिया।

सीबीआई ने बताया कि इन सभी ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इन तीनों मामलों में जांच लगातार जारी है।