बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सादगी भरे अंदाज से फिर दिल जीत ले गए सुनील ग्रोवर

Mumbai: Sunil Grover wins hearts again with his simple style

मुंबई : (Mumbai) मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Renowned actor and comedian Sunil Grover) एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सुनील ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वीडियो में वह रात के समय नदी किनारे फुटपाथ पर बिछी एक साधारण चटाई पर आराम करते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कई श्रद्धालु भी खुले आसमान के नीचे विश्राम करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जय महाकाल’ (Jai Mahakal) भक्ति गीत सुनाई देता है, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक और शांत नजर आता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, “तारे जमीन पर।” (Stars on the Earth) बिना किसी दिखावे और स्टारडम के आम लोगों के बीच नजर आए अभिनेता का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी सादगी और सहज जीवनशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपने सरल व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर खुद अपने कपड़े धोते दिखाई दिए थे। उनके ऐसे वीडियो अक्सर यह संदेश देते हैं कि लोकप्रियता और सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।