बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन शो में भाग लेने जाते समय रिया कपूर के 1.35 करोड़ के गहने चाेरी

Mumbai: Rhea Kapoor's jewelry worth ₹1.35 crore stolen while she was on her way to attend a fashion show in New York

मुंबई : (Mumbai) फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर टीम (filmmaker and fashion stylist Rhea Kapoor) के 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की डायमंड ज्वेलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के सूचना के बाद सहार पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह (Rhea Kapoor’s makeup artist, Sawleen Singh) न्यूयॉर्क में आयोजित एक फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए अपने टीम के साथ यात्रा कर रही थीं। उनके हैंडबैग में रखे दो ज्वेलरी बॉक्स में महंगे हीरे जड़े इयररिंग्स थे, जिन्हें मुंबई के मेहता ज्वेलर्स और गोयंका ज्वेलर्स (Mehta Jewellers and Goenka Jewellers in Mumbai) से किराए पर लिया गया था।

न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद जब ज्वेलरी बॉक्स खोले गए तो दोनों बाक्स खाली मिले। चोरी हुई ज्वेलरी में मेहता ज्वेलर्स (Mehta Jewelers) के 66 लाख रुपये और गोयंका ज्वेलर्स के 69 लाख रुपये मूल्य के डायमंड इयररिंग्स शामिल हैं। कुल नुकसान 1.35 करोड़ रुपये का बताया गया है।

टीम की ओर से शिकायत मिलने के बाद सहार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Indian Penal Code) (IPC) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस एयरपोर्ट,फ्लाइट और अन्य संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

फिलहाल जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि ज्वेलरी की चोरी मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर हुई, उड़ान के दौरान हुई या फिर न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद। इस मामले की जांच जारी है।