बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र के रत्नागिरी के समुंद्र में संभाजीनगर के 8 लोग डूबे, 3 बचाए गए और 5 लापता

Mumbai: Eight people from Sambhajinagar drowned in Ratnagiri, Maharashtra; three rescued and five missing

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रत्नागिरी के गणपतिपुले (Ganpatipule Beach in Ratnagiri) समुंद्र में शनिवार को घूमने आए संभाजीनगर के आठ लोगों में से पांच लोग समुद्र में लापता हो गए हैं। तीन को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। मौके पर रत्नागिरी पुलिस (Ratnagiri police) और गोताखोरों की टीम लापता पांच लोगों को ढ़ूंढ रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) के कुछ टूरिस्ट गणपतिपुले घूमने आए थे। सुबह उनमें से कुल 8 लोग समुद्र में गए थे। अचानक आई लहरों और समुद्र के पानी के अचानक बदलने की वजह से वे सभी पानी में बहने लगे। जैसे ही स्थानीय नागरिकों को पता चला कि पर्यटक समुद्र में डूब रहे हैं, लोकल लाइफगार्ड और लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। 8 में से 3 पर्यटकों को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, बाकी 5 अभी भी लापता हैं। पुलिस और क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे से गणपतिपुले इलाके (Ganpatipule area) में दहशत फैल गई है और पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है। लोकल मछुआरों, लाइफगार्ड और प्रसाशन की तरफ से पांचों लापता पर्यटकों को ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक कोई नहीं मिला है, लेकिन सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।