बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : 23 दिन बाद हेनरी आइलैंड के जंगल से मिला विवाहिता का सड़ा-गला शव, प्रेमी गिरफ्तार

Kolkata: Married woman's decomposed body found in Henry Island forest after 23 days, lover arrested

कोलकाता : (Kolkata) दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली स्थित हेनरी आइलैंड (Henry Island in Bakkhali) के घने जंगल से 23 दिन से लापता एक विवाहिता का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान जयनगर के बकुलतला थाना क्षेत्र निवासी राबिया फकीर (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके कथित प्रेमी जाहिरुल सरदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में रेत के नीचे दबा दिया गया था। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां से शव बरामद किया गया।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवाहित राबिया फकीर का अपने ही इलाके के निवासी जाहिरुल सरदार (Zahirul Sardar) के साथ विवाहेतर संबंध था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के संबंधों में तनाव और विवाद चल रहा था। इसके बाद 26 मई को राबिया अचानक लापता हो गई थीं। परिवार की ओर से बकुलतला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने 18 जून को जाहिरुल सरदार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह 26 मई को राबिया को बकखाली लेकर गया था। वहां हेनरी आइलैंड के घने जंगल में कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को रेत के नीचे दबाकर छिपा दिया।

शुक्रवार रात को बकुलतला थाना और फ्रेजरगंज तटीय थाना पुलिस आरोपी को साथ लेकर हेनरी (Henry) आइलैंड पहुंची और शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है।

मृतका के भाई अशरफ फकीर ने शनिवार को आरोप लगाया कि जाहिरुल ने उनकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। उन्होंने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या और शव छिपाने की घटना में आरोपित के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।