बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : इस महीने दस हजार रुपये टूटा सोना


New Delhi: Gold prices drop by ₹10,000 this month

चांदी की कीमतों में 30 हजार रुपये प्रति किलो तक की गिरावट
नई दिल्ली : (New Delhi)
अंतरराष्ट्रीय तनाव में कमी और निवेशकों का रुख बदलने से सोने और चांदी की कीमतों में इस महीने बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) (Multi Commodity Exchange) के आंकड़ों के अनुसार, जून की शुरुआत से अब तक सोना करीब 6.50 प्रतिशत और चांदी 11.56 प्रतिशत तक सस्ती हुई है।

एमसीएक्स पर एक जून को सोने का भाव 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (₹1.54 lakh per 10 grams) से अधिक था, जो 19 जून तक घटकर करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान सोने में लगभग 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

वहीं, चांदी का भाव 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर करीब 2.33 लाख रुपये (₹2.63 lakh per kilogram to around ₹2.33 lakh per kilogram) प्रति किलोग्राम पहुंच गया। चांदी में करीब 30 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई।

ईटीएफ निकासी से बना दबाव
विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ती बॉन्ड यील्ड, महंगाई की चिंता और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) (Silver Exchange Traded Funds) से निकासी ने भी दबाव बढ़ाया है।

पुनीत सिंघानिया (Puneet Singhania) के अनुसार, तेज उछाल के बाद आने वाली गिरावट हमेशा बाजार के रुझान में बदलाव का संकेत नहीं होती। लंबी अवधि के निवेशकों को केवल कीमतों में गिरावट देखकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए।