बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

Mumbai: 'Cocktail 2' continues its box office dominance

मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (Shahid Kapoor, Kriti Sanon, and Rashmika Mandanna) अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करते हुए घरेलू और वैश्विक बाजार में दमदार कमाई दर्ज की है। लव ट्रायएंगल पर आधारित इस फिल्म को युवा दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन रविवार को 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये और पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 76.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने शुरुआती तीन दिनों में 30.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी दूसरे सप्ताह में अच्छी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं राम चरण अभिनीत ‘पेड्डी’ की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने 18वें दिन 2.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका घरेलू कलेक्शन 234.27 करोड़ रुपये और वैश्विक कलेक्शन 330.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बावजूद इसके, ‘पेड्डी’ (Peddi) अब भी साल की सफल फिल्मों में शुमार बनी हुई है।