बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: Trailer of the film "Baby Do Die Do" released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री हुमा कुरैशी (actress Huma Qureshi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रहस्य, थ्रिल और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में हुमा एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत (Directed by Nachiket Samanta) ने किया है, जबकि इसका निर्माण हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम (Huma Qureshi and her brother Saqib Saleem) ने अपने बैनर सलीम सिब्लिंग्स के तहत किया है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में हुमा ‘बेबी करमाकर’ (Baby Karmakar) नाम की एक रहस्यमयी महिला कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका में हैं, जो मूक-बधिर होने के बावजूद बेहद खतरनाक और निडर है। ट्रेलर की शुरुआत देश की पहली महिला हिटवुमेन के परिचय से होती है। लाल छाते में छिपी बंदूक के सहारे अपने मिशन को अंजाम देने वाली बेबी करमाकर का अंदाज दर्शकों को रोमांचित करता है। ट्रेलर में हुमा का किरदार एक ओर रहस्यमयी दिखाई देता है तो दूसरी ओर उसकी मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बना देती है।

फिल्म का ट्रेलर एक ऐसे संसार की झलक पेश करता है, जहां हर मोड़ पर रहस्य और खतरा मौजूद है। कहानी में अपराध, सस्पेंस और अप्रत्याशित घटनाओं का तड़का देखने को मिलेगा। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की कहानी नहीं, बल्कि उसके अतीत और मिशन से जुड़े कई रहस्यों को भी उजागर करेगी।

फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा चंकी पांडे, सिकंदर खेर, सीमा पाहवा और रचित सिंह (Huma Qureshi, Chunky Pandey, Sikander Kher, Seema Pahwa, and Rachit Singh) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म का टीजर और इसके गीत दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। अब ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। ‘बेबी डू डाई डू’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।