बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एआई आधारित पोर्टल लॉन्च

New Delhi: AI-based portal launched to resolve pension-related grievances

नई दिल्ली : (New Delhi) पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority) (पीएफआरडीए) ने अपने अंशधारकों के लिए एआई-सक्षम शिकायत निवारण मंच लॉन्च किया है। इससे पेंशन सेवाएं अधिक समावेशी और सुलभ बनेंगी।

पीएफआरडीए के अनुसार इस प्लेटफॉर्म पर ‘भाषिणी’ (‘Bhashini’) के साथ एकीकरण के माध्यम से 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में उत्तर प्राप्त कर सकते हैं और ऑडियो-आधारित संचार का भी उपयोग कर सकते हैं। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पेंशन सब्सक्राइबर आसानी से मदद पा सकें और अपनी शिकायतों का समाधान कर सकें।

पीएफआरडीए के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म विभिन्न पेंशन सेवा संपर्क बिंदुओं को एकीकृत डिजिटल परिवेश में जोड़ता है। यह नागरिक-केंद्रित सेवाओं तथा क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये 22 भारतीय भाषाओं के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा, रियल-टाइम ट्रैकिंग और एआई की मदद से सवालों के समाधान जैसी सुविधाओं के साथ ‘पेंशन सहायक’ (‘Pension Sahayak’) सब्सक्राइबर को एक सहज और नागरिक-केंद्रित अनुभव देता है।