बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आलिया भट्ट ने ‘अल्फा’ की शूटिंग को बताया करियर का सबसे मजेदार अनुभव

Mumbai: Alia Bhatt calls shooting for 'Alpha' the most fun experience of her career

मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt is highly excited about Yash Raj Films’ much-awaited action movie, ‘Alpha) काफी उत्साहित हैं। आलिया का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। भारत की पहली बड़े बजट की महिला-केंद्रित एक्शन फिल्मों में शामिल ‘अल्फा’ (‘Alpha’—one of India’s first big-budget, female-led action films) में आलिया के साथ शर्वरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री के मुताबिक यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि एक खास सोच और एटीट्यूड का जश्न है।

आलिया ने कहा कि ‘अल्फा’ (‘Alpha’) की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बेहद रोमांचक रहा। उन्होंने बताया कि फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में नई चुनौतियों का सामना करने का अवसर दिया। आलिया के अनुसार, “मुझे सबसे ज्यादा यह बात पसंद आई कि इस कहानी के केंद्र में दो महिलाएं हैं, जो पूरी एक्शन कहानी को आगे बढ़ाती हैं। ऐसा कम देखने को मिलता है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा।” उन्होंने कहा कि फिल्म भव्यता, रोमांच और दमदार एक्शन से भरपूर एक सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

अभिनेत्री ने फिल्म की टीम की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्देशक शिव रवैल, कलाकारों, एक्शन टीम और पूरे क्रू का उत्साह सेट पर हर दिन महसूस होता था। यही वजह थी कि वह रोज़ शूटिंग के लिए उत्साह के साथ सेट पर पहुंचती थीं। आदित्य चोपड़ा (Produced by Aditya Chopra) द्वारा निर्मित और ‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल (Produced by Aditya Chopra and directed by Shiv Rawail) के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।