बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Haridwar : कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी, दुकानदार गिरफ्तार

Haridwar: Drug trafficking under the guise of a cosmetic shop, shopkeeper arrested

हरिद्वार : (Haridwar) उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force) (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti-Narcotics Task Force) (ANTF) ने हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ की ओर से बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर राज्यभर में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ/एएनटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ थाना कलियर क्षेत्र के कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर संचालक अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी इन दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी का संबंध पूर्व में एसटीएफ द्वारा बरामद किए गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी सामने आया है। उसके अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं और वह नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह (Senior Superintendent of Police, STF, Ajay Singh) ने लोगों से नशे से दूर रहने तथा नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसटीएफ को देने की अपील करते हुए कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।