बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल की कीमत में की कटौती

New Delhi: Fuel retailer Nayara Energy offers a monsoon gift, reducing petrol and diesel prices.

पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर तक हुआ सस्ता- सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली : (New Delhi)
देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने आज पेट्रोल और डीजल के उपभोक्ताओं को मानसून गिफ्ट देते हुए कीमत में कटौती कर दी है। पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। नायरा एनर्जी के देश भर में मौजूद 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ये कटौती आज से ही लागू कर दी गई है। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमत में वास्तविक कटौती अलग अलग राज्यों में लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (Value Added Tax) (VAT) और स्थानीय करों की वजह से अलग अलग हो सकती है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (international crude oil prices) में आई गिरावट के बाद नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का फैसला लिया है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के पहले वाले स्तर के करीब पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक चली गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बाद से भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती होने की उम्मीद की जा रही थी। इसी उम्मीद के मुताबिक नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है। हालांकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) (BPCL) जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की कीमत में कटौती करने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।