बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘टॉक्सिक’ का नया वीडियो ‘लेडीज एंड लेडीज’ रिलीज, दमदार महिला किरदारों की दिखी झलक

Mumbai: "Toxic" releases new video, "Ladies and Ladies," featuring powerful female characters

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता यश (actor Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया वीडियो ‘लेडीज़ एंड लेडीज़’ (Ladies and Ladies) जारी कर दिया गया है। इस वीडियो के जरिए फिल्म की दुनिया को और विस्तार दिया गया है, जिसमें कहानी की ताकतवर महिला किरदारों की पहली दमदार झलक देखने को मिलती है। रहस्य, स्टाइल, एक्शन और पावर से भरपूर यह वीडियो साफ संकेत देता है कि फिल्म में महिला किरदार कहानी की दिशा तय करते नजर आएंगे। इसके साथ ही यश एक बार फिर हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में दिखाई देते हैं।

वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी (Nayanthara, Kiara Advani, Tara Sutaria, Rukmini Vasant, and Huma Qureshi) अपने-अपने प्रभावशाली अंदाज में नजर आती हैं। हर किरदार की अलग पहचान और व्यक्तित्व को खास अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो की शुरुआत एक अनोखी चेतावनी से होती है, जिसमें कहा जाता है कि यह दुनिया बच्चों के लिए नहीं है। इसके बाद रहस्य, विद्रोह और शक्ति से भरे दृश्य फिल्म के डार्क और स्टाइलिश माहौल की झलक पेश करते हैं। महिला वॉइस-ओवर पूरे वीडियो को और प्रभावशाली बनाता है।

निर्देशक गीतू मोहनदास (Directed by Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। बड़े पैमाने पर तैयार की गई यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।