
नई दिल्ली : (New Delhi) चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट वर्तमान में विभिन्न कारणों से रिक्त पड़ी थी।
चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP president Nitin Navin) के इस्तीफे के कारण रिक्त थी। वहां दतिया सीट विधायक राजेंद्र भाटी (MLA Rajendra Bhati) को अयोग्य ठहराए जाने के कारण और मंजलपुर सीट योगेश पटेल (Yogesh Patel) के निधन के कारण रिक्त हो गई थी।
तीनों सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी।
