बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सेंसर बोर्ड ने नहीं रोकी ‘मातृभूमि’, अफवाहों पर लगा विराम

Mumbai: Censor Board did not stop 'Matrubhoomi', rumors put to rest

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सामने आई सीबीएफसी सर्टिफिकेशन विवाद की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड के साथ किसी भी तरह के विवाद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बिना पुष्टि के फिल्म से जुड़ी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है। बैनर ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और उन्हें शेयर करने से भी बचें।

प्रोडक्शन हाउस ने यह भी साफ किया कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Motherland: May War Rest in Peace) से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां केवल सलमान खान फिल्म्स के अधिकृत कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से ही जारी की जाएंगी। बैनर ने दर्शकों और मीडिया से आग्रह किया कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।