बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

Mumbai: "Alpha" and "Welcome to the Jungle" won the hearts of audiences over the weekend.

मुंबई : (Mumbai) आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Alia Bhatt and Sharvari Wagh) अभिनीत जासूसी एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन तीसरे दिन कमाई में बढ़त दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि विदेशी बाजार से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वैश्विक कारोबार 58.80 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और राजपाल यादव (Akshay Kumar, Sunil Shetty, Disha Patani, and Rajpal Yadav) अभिनीत ‘वेलकम टू द जंगल’ दूसरे सप्ताह में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन रविवार को 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 114.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि दुनिया भर में फिल्म 166.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल दोनों फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हालांकि अब असली परीक्षा वीकेंड के बाद शुरू होने वाले कारोबारी दिनों की होगी, जहां यह तय होगा कि कौन-सी फिल्म लंबी दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रख पाती है।