बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘लाॅकअप 2’ में फूट-फूटकर रोईं गोविंदा की पत्नी सुनीता

Mumbai: Govinda's wife Sunita breaks down in tears on 'Lock Upp 2'

मुंबई : (Mumbai) एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लाॅकअप सीजन 2’ (Ekta Kapoor’s reality show ‘Lock Upp Season 2’) रिलीज के बाद से खूब चर्चा बटोर रहा है। पहले आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना (Akanksha Chamola divorce from husband Gaurav Khanna) से तलाक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। फिर उन्होंने बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं और शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं। ताजा एपिसोड दर्शकों का ध्यान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda’s wife, Sunita Ahuja) की तरफ खींच ले गया है। शो में वह फूट-फूटकर रोती दिखीं और उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया।

सुनीता की हालत देख पसीजा फैंस का दिल
हालिया एपिसोड में, सुनीता भावनात्मक रूप से टूट गईं और उन्होंने अपने पति गोविंदा की सलाह को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेता ने उन्हें ‘लाॅकअप 2’ (Lock Upp 2) में न जाने की सलाह दी थी। फिर भी वह इसका हिस्सा बनीं। यह कहते हुए वह रो पड़ीं और खाना खाने से मना कर दिया। वहीं अन्य कैदी उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आए। सुनीता को रोते-बिलखते देख फैंस भी भावुक हो गए और मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।

‘लाॅकअप 2’ को बीच में छोड़ना चाहते हैं राम कपूर
उधर राम कपूर (Ram Kapoor) भी ‘लाॅकअप 2’ के दबाव से जूझते दिखे और उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने अन्य कैदियों के साथ हुई बातचीत में स्वीकारा कि वह उनके साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते और शाे से बाहर निकलना चाहते हैं। इससे पहले, कंगना रनौत ने शो में आकर राम की खूब क्लास लगाई थी और उन्हें उनका बर्ताव सुधारने को कहा था। अब देखना होगा कि शो के निर्माता राम के इस फैसले को स्वीकारते हैं या नहीं।