
कोलकाता : (Kolkata) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) (TMC) से जुड़े 150 करोड़ रुपये से अधिक के कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध धनराशि के बैंक खातों में लेन‑देन के मामले में मंगलवार सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की।
ईडी ने बताया कि एजेंसी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विमानन और ट्रैवल कंपनियों के माध्यम से संदिग्ध उद्देश्यों के लिए भेजी गई। जांच एजेंसी ने केयरवेल एविएशन (Carewell Aviation) और उसके निदेशकों के परिसरों के साथ एक कथित इलेक्टोरल ट्रस्ट को भी कवर किया है।
ईडी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) (PMLA) के तहत की जा रही है। इन कंपनियों के जरिए धन के प्रवाह और उसके उपयोग की जांच की जा रही है।
