
मुंबई : (Mumbai) फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor, daughter of film producer Boney Kapoor and sister of actor Arjun Kapoor) ने अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ विवाह कर लिया। शादी समारोह परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में बेहद निजी अंदाज में हुआ। विवाह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिन पर प्रशंसक और फिल्मी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर (Boney Kapoor and Arjun Kapoor) ने पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाईं।
अंशुला ने अपनी शादी में ट्रेंड से हटकर पारंपरिक भारतीय रंगों को चुना। उन्होंने कोरल पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जबकि रोहन ठक्कर बेज रंग की शेरवानी और पगड़ी में नजर आए। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक रस्में निभाते और खुश नजर आए। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर (Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor) ने भी बहनों का फर्ज निभाते हुए सिंदूर दान की रस्म में हिस्सा लिया, जिससे समारोह और भी भावुक बन गया।
शादी का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) की तस्वीर मंडप में अपने साथ रखी। इस भावनात्मक श्रद्धांजलि ने सभी का दिल छू लिया। अंशुला और रोहन की शादी सादगी, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल बनकर सामने आई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
