
तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल
मुंबई : (Mumbai) फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर (Film producer Boney Kapoor’s daughter Anshula Kapoor and Rohan Thakkar) शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई में भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में 6 जुलाई को शादी के बाद आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने पारंपरिक अंदाज से सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उन्होंने सुनहरी सिल्क साड़ी में शाही लुक अपनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी एथनिक परिधान में नजर आए और पैपराजी के सामने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। समारोह में शनाया कपूर, बॉबी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ (Shanaya Kapoor, Bobby Deol, Rakul Preet Singh, Anil Kapoor, and Jackie Shroff) समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Veteran actress Rekha) ने भी अपने सदाबहार अंदाज से महफिल लूट ली। सफेद और हरे रंग की कांजीवरम साड़ी में उनका पारंपरिक लुक आकर्षण का केंद्र रहा। शबाना आजमी और जावेद अख्तर (Shabana Azmi and Javed Akhtar) ने भी समारोह में शिरकत की, जबकि अर्जुन कपूर लाल शेरवानी में बहन की शादी की खुशियों में शामिल नजर आए। इसके अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और भूमि पेडनेकर (Varun Dhawan, Aditya Roy Kapoor and Bhumi Pednekar) सहित कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस समारोह की रौनक बढ़ाई।
