बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Etawah : बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार

Etawah: A private bus traveling from Varanasi to Delhi met with an accident in Etawah

चालक परिचालक की मौत, तीन दर्जन यात्री घायल
इटावा : (Etawah)
उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद (Etawah district of Uttar Pradesh) में बुधवार काे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह ट्रक आगे वाहन से टकरा गया। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव (Senior Superintendent of Police Brijesh Kumar Srivastava) ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर हादसे का शिकार हो गई । हादसे में बस में सवार बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय प्रेम बस चालक और 22 वर्गीय दीपक परिचालक के रूप में हुई है। दोनों मृतक यूपी के बागपत जनपद के निवासी थे पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।