
बंगाल में यूपी की राजनीति: टीएमसी
कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल के बरुईपुर दुष्कर्म एवं हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल (Prabhas Mandal, the prime accused in the Baruipur) की बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार-बुधवार की रात घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया, पुलिस पर गोली चलाई और भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में प्रभास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी और वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
4 जुलाई से लापता थी नाबालिग
प्रभास मंडल उस नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले का मुख्य आरोपी था, जो 4 जुलाई को लापता हुई थी। अगले दिन सूरज्यापुर हाट इलाके में बोरे में बंद उसका शव बरामद हुआ था। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने सड़क जाम, आगजनी तथा पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
मामले में अब तक तीन गिरफ्तार, एसआईटी कर रही जांच
शव मिलने के कुछ घंटों बाद भीड़ ने संदेह के आधार पर इंद्रजीत मंडल नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसे निर्दोष बताया गया है। इस पूरे मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) (Special Investigation Team) का गठन किया गया है।
महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में अब ‘उत्तर प्रदेश मॉडल’ (‘Uttar Pradesh model’) लागू किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए इसे जंगल राज बताया और कहा कि बंगाल में कानून के बजाय एनकाउंटर की राजनीति शुरू हो गई है। महुआ मोइत्रा पुलिस एनकाउंटर को आरोपी को चुप कराने की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कानून का पालन नहीं किया और यह कार्रवाई भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने के लिए की गई।
