बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आर्यन खान को देखते ही उमड़ी भीड़, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

Mumbai: Crowd surges upon seeing Aryan Khan; fan falls while trying to take a selfie

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का (Aryan Khan, son of actor Shah Rukh Khan) एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। राघव जुयाल के जन्मदिन समारोह (Raghav Juyal’s birthday celebration) से लौट रहे आर्यन को उनकी सुरक्षा टीम की मदद से भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान एक प्रशंसक संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वाहन तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। भीड़ के कारण कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। घटना के दौरान आर्यन भी अचानक हुई अफरा-तफरी से हैरान दिखाई दिए जबकि सुरक्षा टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित वहां से रवाना कराया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भीड़ के व्यवहार की आलोचना की। यूजर्स ने मशहूर हस्तियों की निजता और सुरक्षा का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि सेलिब्रिटी भी आम लोगों की तरह सुरक्षित माहौल के हकदार हैं। कई लोगों ने ऐसे हालात से बचने के लिए बेहतर भीड़ प्रबंधन की आवश्यकता भी जताई।