बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज

Mumbai: Title Song of 'Uttar Da Puttar' Released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अन्नू कपूर (actor Annu Kapoor) की आगामी फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ (Uttar Da Puttar) का बहुप्रतीक्षित टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। हास्य, व्यंग्य और जोशीले संगीत से भरपूर यह गीत फिल्म की अनोखी कहानी और उसके मिजाज की झलक पेश करता है। रिलीज से पहले देशभर में इसका विशेष प्रीमियर आयोजित किया गया, जिससे दर्शकों को फिल्म के संगीत से रूबरू होने का अवसर मिला।

फिल्म का टाइटल ट्रैक रोहित शर्मा के संगीत और निर्देशक रविंदर सिवाच (music by Rohit Sharma and witty lyrics by director Ravinder Siwach) के चुटीले बोलों से सजा है, जबकि गायक रोमी ने अपनी दमदार आवाज से इसे खास अंदाज दिया है। फिल्म का दूसरा गीत ‘क्यों नहीं होता जैसे चाहूँ मैं’ राजा हसन ने गाया और संगीतबद्ध किया है। फिल्म की कहानी “करम बड़े या किस्मत?” जैसे सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है और हास्य व व्यंग्य के माध्यम से जीवन, भाग्य और कर्म के रिश्ते को मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत करती है।

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले संदीप कपूर और प्रिया कपूर (Produced by Sandeep Kapoor and Priya Kapoor) द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। फिल्म में अन्नू कपूर के साथ रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा (Rukhsar Rehman, Brijendra Kala, Pawan Malhotra, Ishtiyak Khan, Jeeveshu Ahluwalia, Rajendra Sethi, Sumit Gulati and Nitin Arora) प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘उत्तर दा पुत्तर’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।