
नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट (Delhi’s Rouse Avenue Court) ने नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार (Special Judge Satish Kumar) ने यह आदेश दिया।
आज इन आरोपितों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। तीन मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्न पत्र दिए। बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए। कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपितों को सात दिनों की सीबीआई हिरासत (CBI custody) में भेजा था। 14 मई को कोर्ट ने जिन पांच आरोपितों को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, उनमें नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव शामिल हैं। शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था। शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है।
