बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: Trailer of 'Adarsh ​​Bal Vidyalaya' Released

Mumbai : प्राइम वीडियो की आगामी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ (Adarsh ​​Bal Vidyalaya) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक सरकारी स्कूल की दिलचस्प और भावनात्मक कहानी दिखाई गई है, जिसमें हास्य, चुनौतियां और प्रेरणा का अनोखा मेल नजर आता है। सीरीज में अभिनेता केके मेनन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (Actor K.K. Menon plays Gyaneshwar Tripathi) नामक एक मस्तमौला हेडमास्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने स्कूल की तस्वीर बदलने का सपना देखते हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिल्ली के बेहतरीन हेडमास्टरों के लिए आयोजित कैम्ब्रिज ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी मिलने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपने बदहाल सरकारी स्कूल में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद स्कूल में होने वाली मजेदार घटनाएं, शरारती बच्चों की धमा चौकड़ी और भावनात्मक पल कहानी को रोचक बनाते हैं।

सात एपिसोड वाली यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है जबकि कहानी बिस्वपति सरकार और अक्षय अस्थाना (Biswapati Sarkar and Akshay Asthana) ने लिखी है। निर्देशक के अनुसार, सीरीज की कहानी स्कूल जीवन की वास्तविक यादों और अनुभवों से प्रेरित है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।