बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : खाद्य वस्तुओं के दाम चढ़ने से खुदरा महंगाई दर जून महीने में उछलकर 4.38 फीसदी पर पहुंची

New Delhi: Retail inflation surged to 4.38% in June due to rising food prices.

नई दिल्ली : (New Delhi) खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के कारण देश में खुदरा महंगाई (Retail inflation in the country) दर जून में उछलकर 4.38 फीसदी पर पहुंच गई है, जबकि मई में यह 3.93 फीसदी थी। खुदरा महंगाई दर में इस वृद्धि की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी है।

आंकड़ों के मुताबिक सीपीआई (Consumer Price Index) पर आधारित खाद्य महंगाई जून में 5.32 फीसदी रही, जो मई के 4.78 फीसदी से अधिक है। इस तरह खाने-पीने की चीजों के दामों में बढ़ोतरी ने मुख्य महंगाई दर (मुद्रास्फीति) पर दबाव डाला। आंकड़ों के मुताबिक विशेष रूप से अदरक और टमाटर जैसी सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि ने आम आदमी की रसोई का बजट प्रभावित किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) के अनुसार शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर ज्यादा रहा है। जून में ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 4.74 फीसदी रही, जबकि शहरी इलाकों में यह 3.92 फीसदी दर्ज की गई।

सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India) को यह जिम्मेदारी दी हुई है कि वह खुदरा महंगाई दर को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी के स्तर पर बनाए रखे।