बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मल्टीस्टारर फिल्मों पर फिर दांव लगाएंगे अहमद खान

Mumbai: Ahmed Khan to Bet on Multi-starrer Films Again

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Akshay Kumar starrer ‘Welcome to the Jungle’) की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक अहमद खान ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों एक साथ तीन नई फिल्मों के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर (starring Tiger Shroff and Shanaya Kapoor) अभिनीत एक ज़ॉम्बी कॉमेडी, एक बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म और अपने बेटे अजान खान (Azaan Khan) की डेब्यू फिल्म शामिल है।

मीडिया बातचीत में अहमद खान ने बताया कि टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की ज़ॉम्बी कॉमेडी पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म का फोटोशूट पूरा हो चुका है और अब बाकी कलाकारों की कास्टिंग अंतिम चरण में है। निर्देशक के अनुसार, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए नया और मनोरंजक अनुभव लेकर आएगी।

अहमद खान ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि वह एक और बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ के 34 नहीं, बल्कि 33 कलाकार (feature 33 actors—not 34 like in ‘Welcome to the Jungle’) होंगे। उनके मुताबिक, यह फिल्म अपने बड़े पैमाने और विशाल स्टारकास्ट के कारण चर्चा में रहेगी।

इसके अलावा अहमद खान अपने बेटे अजान खान (Ahmed Khan is preparing to launch his son, Azaan Khan) को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन वह स्वयं करेंगे। निर्देशक का कहना है कि तीनों परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले समय में इनके बारे में विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।