बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jamshedpur : बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर 40 लाख रुपये के निवेश में गड़बड़ी का आरोप

Jamshedpur: Bank of Baroda officials accused of irregularities in a ₹40 lakh investment

ग्राहक ने दर्ज कराई शिकायत
जमशेदपुर : (Jamshedpur)
गोलमुरी थाना क्षेत्र के सिंधु रोड (Sindhu Road in the Golmuri police station area) निवासी बदल कुमार कुंडू (Badal Kumar Kundu) ने बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा के शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों पर निवेश की राशि में कथित अनियमितता और गबन का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बुधवार को बैंक परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बदल कुमार कुंडू ने बताया कि वर्ष 2020 में बैंक के अधिकारियों ने उन्हें बेहतर रिटर्न का भरोसा देकर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। बैंक पर विश्वास करते हुए उन्होंने वर्ष 2020 से अब तक विभिन्न चरणों में लगभग 40 लाख रुपये का निवेश किया।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मकान निर्माण के लिए निवेश की राशि निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी दो पॉलिसियों में कुल मिलाकर केवल 8 लाख रुपये ही उपलब्ध हैं। यह सुनकर वह हैरान रह गए, क्योंकि उनके अनुसार उन्होंने इससे कहीं अधिक राशि निवेश की थी।

बदल कुमार कुंडू का आरोप है कि जब उन्होंने शाखा प्रबंधक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और अलग-अलग कारण बताकर मामले को टालने का प्रयास किया गया। उन्होंने 19 जून 2026 को बैंक प्रबंधन को लिखित शिकायत भी सौंपी थी, लेकिन अब तक न तो उनकी शिकायत का समाधान हुआ और न ही उनकी जमा राशि के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी गई।

पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारियों की लापरवाही अथवा मिलीभगत से उनकी मेहनत की कमाई का गबन हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और उनकी पूरी निवेश राशि वापस दिलाने की मांग की है।

वहीं, इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जिस पर जांच की जायेगी।