बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Mumbai: Vijay's film 'Jana Nayagan' to hit theaters on July 23

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय (South Indian cinema superstar and Chief Minister of Tamil Nadu, Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ (‘Jana Nayagan’) की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित (release in theaters worldwide on July 2) होगी। इसे विजय के अभिनय करियर की अंतिम फिल्म माना जा रहा है, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘जना नायगन’ को विजय के शानदार फिल्मी सफर का ऐतिहासिक पड़ाव बताया जा रहा है। करोड़ों प्रशंसक उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एच. विनोथ के निर्देशन और केवीएन प्रोडक्शंस (Directed by H. Vinoth and produced by KVN Productions) के निर्माण में बन रही इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म दर्शकों को भव्य और यादगार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। रिलीज तारीख की घोषणा के साथ जारी बयान में निर्माता वेंकट के. नारायण (producer Venkat K. Narayana) ने कहा कि ‘जना नायगन’ भारतीय सिनेमा के उन दुर्लभ पलों में से एक होगी, जो इतिहास में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विजय का सिनेमा से शुरू हुआ सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना और अंततः उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया।

निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म विजय के शानदार करियर को एक भावपूर्ण सलाम साबित होगी। रिलीज की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब दर्शकों की नजर इसके प्रचार अभियान, गाने और ट्रेलर पर टिकी है। ‘जना नायगन’ को वर्ष 2026 के सबसे बड़े सिनेमाई आयोजनों (biggest cinematic events of 2026) में से एक माना जा रहा है।