बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कुकू ने खोले सफलता के द्वार, नए क्रिएटर्स को बड़ा मौका

Mumbai: Kuku Opens Doors to Success; Big Opportunity for New Creators

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल ऑडियो और माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म कुकू (Digital audio and micro-drama platform Kuku) ने देशभर के उभरते कंटेंट क्रिएटर्स और कहानीकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दो नए क्रिएटर पार्टनरशिप प्रोग्राम लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कुकू एफएम पर ‘कुकू कलाकार प्रोग्राम’ (‘Kuku TV Creators Program’) और कुकू टीवी पर ‘कुकू टीवी क्रिएटर्स प्रोग्राम’ (‘Kuku TV Creators Program’) की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों के लिए हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में काम करने वाले लेखक, अभिनेता, निर्देशक, रील क्रिएटर, लेखक और प्रोडक्शन हाउस आवेदन कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली रचनाकारों को अवसर देना है, जिन्हें अब तक मुख्यधारा के मनोरंजन उद्योग में पर्याप्त मंच नहीं मिल पाया। कुकू एफएम की ओर से चयनित प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये तक के अवसर और सहयोग प्रदान किए जाएंगे। कुकू एफएम (Ankit Saraswat) के प्रमुख अंकित सरस्वत ने कहा कि भारत की क्रिएटर इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन व्यूज और लाइक्स की प्रतिस्पर्धा में कई प्रतिभाशाली रचनाकार पीछे छूट जाते हैं। यह कार्यक्रम उन्हें आर्थिक स्थिरता और करियर निर्माण का अवसर देगा, ताकि वे अपनी रचनात्मकता पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।

कुकू टीवी के प्रमुख सचिन सिंह (Sachin Singh) ने कहा कि देश के कई प्रतिभाशाली लेखक, अभिनेता और निर्देशक अपने जुनून और आजीविका के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। यह पहल उन्हें अपनी प्रतिभा को पेशेवर पहचान दिलाने में मदद करेगी। कंपनी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए लेखक, प्रकाशक, कंटेंट क्रिएटर और प्रोडक्शन हाउस को एक मंच पर लाकर मौलिक कहानियों को देशभर के लाखों दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाएगा।